3:50 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बुजुर्ग के अंगूठे काटने की वारदात में शामिल फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जमीन हड़पने के मकसद से किया था सो रहे बुजुर्ग पर हमला

बुजुर्ग की पुत्रबधु ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव इमलिया में एक खौफनाक वारदात को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग अपनी जमीन न बेच सकें इसी मंशा से बुजुर्ग के दोनों अंगूठे काट दिए थे ।इस घटना में शामिल बुजुर्ग की पुत्रवधु जयंती को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है अब फरार चल रहा आरोपी पुत्रबधु का प्रेमी भी आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया। कुंवरगाँव पुलिस ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला-कत्ल भी बरामद किया है।

कुंवरगांव पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र महीपाल निवासी ग्राम इमलिया को

23 जनवरी दिन शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड, ग्राम इमलिया तिराहे से समय करीब गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांका बरामद किया गया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।

उल्लेखनीय है कि यह घटना थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम इमलिया में हुई थी, जहां 72 वर्षीय महताब पुत्र तोताराम पर सोते समय हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था और दोनों हाथों के अंगूठे काट दिए गए थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। फरारी के दौरान उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस