8:07 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

उघैती(बदायूँ):
मकर संक्रांति के पावन पर्व के उपलक्ष में गुरुवार को ग्रामीण अंचलों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज और दान-पुण्य के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। क्षेत्रों में सुबह से ही खिचड़ी वितरण का कार्य शुरू हो गया था। उघैती,खितौरा,खंडुआ,करियामई मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान और भोज की सदियों पुरानी परंपरा है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने इस दिन अन्न, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। खिचड़ी भोज स्थलों पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी रही, जहाँ लोगों ने उत्साहपूर्वक खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर वंश गुप्ता हर्षित गुप्ता राजपाल गुप्ता पंकज गुप्ता बसंत गिरी प्रदीप कुमार सिंह पुरुषोत्तम टाटा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस