12:56 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, भूसा लेने जा का रहे युवक की मौत

बिल्सी। बदायूं में भूसा लेने जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह घटना गुरुवार सुबह उसहैत थाना क्षेत्र के न्यौली गांव के पास हुई। उझानी कोतवाली के कस्बा उझानी के गद्दी टोला निवासी 24 वर्षीय कासिम अली पुत्र बाबू अली, अपने मोहल्ले के मेसर अली, वैसर, समुद्दीन और जगा के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से न्यौली गांव में भूसा लेने जा रहे थे।
न्यौली गांव के पास पहुंचते ही अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कासिम अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेसर अली घायल हो गए।
ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार वैसर, समुद्दीन और जगा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मृतक कासिम अली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल मेसर अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस