8:25 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – कल्याण सिंह चौक पर रिलायंस जीओ के टाॅवर से 5 जी वीवीयू चोरी

उझानी-बदायूं 14 जनवरी।

नगर के बाबूजी कल्याण सिंह चौक के समीप बने रिलायंस जीओ के टाॅवर से 5जी का वीवीयू उपकरण अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

रिलायंस जीओ के टेक्निशियन सनी बाबू पुत्र अरविंद निवासी मंगल पांडे नगर मेरठ ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 19 दिसंबर की रात टाॅवर से किसी अज्ञात चोर द्वारा 5जी का वीवीयू चोरी कर लिया गया है कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस