
बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी कछला हाईवे पर रविवार को एक सडक हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो
गया। एक सांड से टकराने के बाद टेंपो बिजली के खंभे
से जा भिडा और पलट गया।
यह घटना मुजरिया थाना क्षेत्र के शेखा नगला के पास
हुईं। सहसवान निवासी विकास सक्सेना अपना टेंपो
लेकर बिल्सी आ रहे थे. तभी उनका वाहन सांड से
टकरा गया। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर
बिजली के पोल से टकराया और हाईवे पर पलट गया।
हादसे में बिजली का पोल भी ट्रट गया जिससे इलाके
की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। स्रचना मिलने पर
मूजरिया पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने घायल टेंपो
चालक विकास सक्सेना को एंबलेंस की मदद से बिल्सी
के सरकारी अस्पताल पहुचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर
दिया गया है। मुजरिया थाना पुलिस ने इस पूरे मामले
की जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

