2:23 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में फ्री राशन के साथ मिलेगा बाजरा

बदांयू 8 जनवरी।

उत्तर प्रदेश में फ्री राशन वितरण 8 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। इस बार प्रदेश के 23 जिलों में फ्री राशन के साथ ज्वार और बाजरा भी मिलेगा।

खाद्य आयुक्त ने सभी जिलों में आदेश दिया है कि अंत्योदय योजना के तहत प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 11 किलो चावल और 10 किलो बाजरा मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं, 1 किलो चावल और 2 किलो बाजरा निशुल्क मिलेगा ।

राशन वितरण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सरकार का मानना है कि इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पोषण और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस