10:45 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन

बिसौली। जहां एक ओर पूरा क्षेत्र अंग्रेजी नववर्ष को उत्सव के रूप में मना रहा है, वहीं दूसरी ओर बाबा के सच्चे भक्त भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगकर प्रभु भजन में लीन दिखाई दिए। इसी पावन अवसर पर बाबा के परम कृपालु पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में भव्य सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन श्रद्धा भाव से किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड की पावन चौपाइयों के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया। हवन के माध्यम से वातावरण को शुद्ध एवं भक्तिमय बनाया गया। इसके उपरांत सभी भक्तों के लिए प्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया एवं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा के सेवकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारने का आग्रह किया गया था, जिसे भक्तों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ स्वीकार किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने गुरुदेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर होकर राममय हो उठा। इस मौके पर सुशील उपाध्याय, सुमित शर्मा, केशव उपाध्याय, विनय शर्मा, अनुपम गुप्ता, डॉ. धीरेन्द्र कुमार, ललित मौर्य, अशोक शर्मा, रवि कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, मनोज अग्रवाल, अमन कथूरिया, अखिल शर्मा, चंद्रगिरी भगत जी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.