क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे वार्षिक राशिफल 2026:आचार्य राजेश कुमार शर्मा
सिंह राशि से वृश्चिक राशि तक जाने अपने वार्षिक राशिफल 2026 क्या कहेंगे सितारे —-
सिंह वार्षिक राशिफल 2026
सिंह राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के सप्तम भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के एकादश भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के प्रथम भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
इस वर्ष कार्यक्षेत्र में आपके लिए महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं, शनि और राहु के अशुभ प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता जल्दी नहीं मिलेगी, आपके गुप्त शत्रु और विरोधी आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करने के लिए तैयार रहेंगे, व्यवसाय को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे, निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें, 2 जून के बाद समय अवधि प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगी, उस समय आपको धोखा मिल सकता है, साल के अंत में राहु और बृहस्पति दोनों का गोचर अनुकूल हो जाएगा, उस समय आपके व्यापार और कार्यक्षेत्र से लाभ मिलने लगेगा।
रिलेशनशिप-
वर्ष की शुरुआत में आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी, भाइयों का सहयोग मिलेगा, जून के बाद परिवार में मतभेद हो सकता है, अविवाहित जातकों के लिए प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, सप्तम भाव में राहु के कारण आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना मानसिक संतुलन देगा, मित्रों और सामाजिक संबंधों में सक्रियता बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
स्वास्थ्य-
वर्ष की शुरुआत में शनि और राहु के प्रतिकूल गोचर के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान करेगी, स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आएगी, लेकिन एकादश भाव में बृहस्पति के कारण शीघ्र ही सुधार होने के योग है, 2 जून के बाद आपकी सेहत खराब होगी, बारहवें भाव में बृहस्पति के जलीय राशि में होने के कारण आप कफ या मौसम से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हो सकते है।
कन्या वार्षिक राशिफल 2026
कन्या राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि के सप्तम भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के छठे भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के पांचवें भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के दसवें भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेगा।
करियर-
साल 2026 कार्य और व्यवसाय के दृष्टिकोण से बहुत ही लाभकारी रहने वाला है, आपको अपने कार्य के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बृहस्पति के दशम भाव में स्थित होने के कारण नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या मनचाही जगह पर स्थानांतरण की संभावना है, 2 जून के बाद आपको अपने व्यवसाय में बहुत प्रगति मिलेगी, भूमि, भवन, वाहन और आभूषणों की प्राप्ति होगी, आपको अपना रुका हुआ धन मिल सकता है, आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
रिलेशनशिप-
साल 2026 आपके लिए शुभ रहने वाला है, रिश्तों में संयम और समझदारी की जरूरत होगी, जून के बाद गुरु के गोचर से प्रेम में सकारात्मक बदलाव आएगा, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा, रिश्तों में किसी भी तरह की गलतफहमी से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी।
स्वास्थ्य-
शनि की दृष्टि लग्न पर होने के कारण मौसम जनित बीमारियों की समस्या होगी, सुस्ती, मानसिक चिंताएं और अन्य छोटी मोटी चिंताएं हावी हो सकती हैं, लेकिन बृहस्पति के गोचर के बाद समान्य हो जाएगी, अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करेंगे, आप संतुलित आहार के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी करते रहें, 31 अक्टूबर के बाद आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही ज्यादा सतर्क रहना होगा।
तुला वार्षिक राशिफल 2026
तुला राशि-
साल 2026 में शनिदेव मीन राशि के छठे भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के पांचवें भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के नौवें भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
साल 2026 आपके लिए बहुत अधिक आशाजनक रहेगा, आप अपने भाग्य के बल पर अपने व्यवसाय में उन्नति प्राप्त करेंगे, बृहस्पति और शनिदेव आपके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, यह आपके कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए वरदान साबित हो सकते हैं, 2 मई के बाद नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ मनचाहे जगह पर स्थानांतरण की संभावना है, भूमि से संबंधित कार्यों में मोटा लाभ होगा।
रिलेशनशिप-
यह वर्ष आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, इस वर्ष आप सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहेंगे, विवाहितों को साथी के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा, जबकि अकेले लोगों को दोस्त मिलेंगे, प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा, 2 जून के बाद का समय परिवार के लिए अधिक सकारात्मक और सहायक रहेगा।
स्वास्थ्य-
साल की शुरुआत में आपका हेल्थ ठीक ठाक रहेगा, जून के बाद आप कमजोर महसूस करेंगे, इस समय वजन‑संबंधी छोटी‑छोटी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खाने‑पीने में सावधानी रखें, पर्याप्त नींद और पानी पीना इस समय को और बेहतर बना देगा, जून से पंचम भाव में स्थित राहु संतान संबंधी परेशानियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के मामले में हर समय सचेत रहे।
वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
वृश्चिक राशि-
साल 2026 में शनि मीन राशि के पंचम भाव में रहेंगे, 25 नवंबर तक राहु कुंभ राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे तथा मकर राशि के तृतीय भाव में गोचर करेंगे, वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के अष्टम भाव में रहेंगे तथा 2 जून को कर्क राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे, 31 अक्टूबर को बृहस्पति तीव्र गति से चलते हुए सिंह राशि के दशम भाव में प्रवेश करेंगे, इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति से भ्रमण करेंगे, वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेंगे तथा अक्टूबर में भी चौदह दिन अस्त रहेंगे।
करियर-
यह वर्ष करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मध्यम रूप से शुभ रहेगा, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह समय कठिन रहेगा, 2 जून के बाद यदि आप कोई व्यावसायिक गतिविधि शुरू करते हैं तो भाग्य आपका साथ देगा, व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है, नौकरीपेशा जातकों को स्थानांतरण मिल सकता है, 31 अक्टूबर के बाद पदोन्नति के योग बनेंगे।
रिलेशनशिप-
साल की शुरुआत में कुछ तनाव और मतभेद हो सकते हैं, परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और समर्पण की कमी होगी, गुरु के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी, 2 जून के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी, जीवनसाथी से सहयोग और सम्मान मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य-
साल 2026 में जून तक आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे, मौसम जनित बीमारियां आपको परेशान करेगी, हल्की थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है, 2 जून के बाद आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. उस समय आपके स्वास्थ्य में स्वाभाविक सुधार होगा, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभकारी रहेगा।
क्रमश: शेष राशिफल अगले दिवस
ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

