स्काउट-गाइड नियमों और टेंट पिचिंग का दिया प्रशिक्षण
राजकीय महाविद्यालय में रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को डा.शाहबुद्दीन अली ने ध्वजारोहण कर शुभांरभ किया। उन्होंने छात्राओं को रोवर्स-रेंजर्स के माध्यम से आत्मनिर्भरता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रशिक्षार्थियों को स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडन पावेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज व राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए। प्रशिक्षण शिविर में मोहम्मद असरार अहमद द्वारा छात्र-छात्राओं को बीपी का परिचय, स्काउट-गाइड ध्वज, प्रतिज्ञा, रोवर्स-रेंजर्स के नियमों तथा टेंट पिचिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही स्काउट-गाइड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। इस मौके पर विशाल महर, सुभाष बाबू, अब्दुल रईस खान, प्रदीप कुमार, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






