नमो भारत ट्रेन में गंदे काम का वीडियो वायरल होने के मामले में यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाने में FIR दर्ज की गई है। DBRRTS के सिक्योरिटी ऑफिसर दुष्यंत कुमार की शिकायत पर कपल के साथ-साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ऋषभ को भी नामजद किया गया है। कंपनी ने ऋषभ को नौकरी से हटा दिया है।
वीडियो में दिख रहे युवक-युवती की पहचान हो चुकी है। युवती एक कॉलेज से BCA की छात्रा है, जबकि युवक इंजीनियरिंग का छात्र बताया गया है। दोनों कॉलेजों को नोटिस भेजा गया है, लेकिन फिलहाल दोनों छात्र कॉलेज नहीं आ रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






