10:02 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – राम श्री देवी मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान कन्या इंटर कॉलेज परसिया बना परीक्षा केंद्र

राम श्री देवी मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान कन्या इंटर कॉलेज परसिया बना परीक्षा केंद्र बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया निवासी प्रबंधक भानु प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि रामश्री देवी मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान कन्याइंटर कॉलेज परसिया को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद का वर्ष 2026 में होने वाली हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें कुमारी मंजुलता मेमोरियल इंटर कॉलेज दव तोरी आर एम डी मेमोरियल कॉलेज परवेजनगर चौधरी नियाज मोहम्मद इंटर कॉलेज भूड बिसौली सहित लगभग दोनों पालियों में 712 बच्चे परीक्षा देंगे परसिया में परीक्षा केंद्र बनने से सबसे अधिक लाभ छात्र एवं छात्राओं को होगा जिन्हें लंबी दूरी तय ना करनी पड़ेगी कम दूरी पर ही परीक्षा देंगे राम श्री देवी मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान कन्याइंटर कॉलेज परसिया के परीक्षा केंद्र बनने से अभिभावको में खुशी की लहर है उन का कहना है कि आने जाने में बच्चो को कोई परेशानी नहीं होगी

विज्ञापन एक्सप्रेस