6:08 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कुवरगांव में सांड़ की नाक में फंसी दरांती, गोसेवा दल व पुलिस ने मिलकर बचाई जान

कुवरगांव क्षेत्र में रविवार को एक सांड़ दर्द से तड़पता हुआ पाया गया। स्थानीय साप्ताहिक बाजार के पास रहने वाले लोगों ने देखा कि सांड़ की नाक में किसी तरह दरांती फंस गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थिति को समझते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गोसेवा दल को दी।

सूचना पर गोसेवकों की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई मिनट की कोशिश के बाद टीम ने बड़ी सावधानी के साथ सांड़ की नाक में फंसी दरांती बाहर निकाली।

इसके बाद मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। समय पर मदद मिलने से सांड़ की हालत में सुधार बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन व गोसेवकों के त्वरित सहयोग की सराहना की।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाव

विज्ञापन एक्सप्रेस