पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर सवाल, चालक मौके से फरार
कुंवरगांव। क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना लेकर बेखौफ दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हादसे बढ़ने लगे हैं। आंवला–बदायूं मार्ग पर कोहरा बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव फकीराबाद निवासी शिशुपाल पुत्र राजपाल अपने ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर बनकोटा की दिशा में जा रहे थे। तभी हसनपुर के पास तेज रफ्तार और ओवरलोड गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा में बैठी पाँच सवारियाँ विनोद, वेदप्रकाश, गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रत्येकदर्शयो का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन बिना रोक-टोक चल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

