6:51 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

रोवर्स रेंजर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ 10 नवम्बर को

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित रोवर्स रेंजर्स क्रू दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 10 नवंबर से शुरू होगा। यह सूचना देते हुए शिविर प्रभारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने बताया है कि रोवर्स रेंजर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक छात्र छात्राएं 10 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। प्रातः 10:00 बजे स्काउट ध्वज फहरा कर उद्घाटन होगा तथा 12 नवंबर को प्रशिक्षुओं को प्रदान किए गए प्रशिक्षण के परीक्षणोपरांत समापन होगा। डॉ गौरव कुमार ने बताया कि रोवर्स का प्रशिक्षण लेने के लिए छात्र डॉ प्रेमचंद चौधरी एवं रेंजर्स का प्रशिक्षण लेने के लिए छात्राएं शशि प्रभा एवं डॉ सरिता यादव से संपर्क कर अपना पंजीकरण कराएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस