।
बिल्सी बदांयू 8 नवंबर।
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव छोलायन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू पर लोहे की सरिया से सिर पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित भूपाल ने बताया कि उनकी पुत्रवधू डेढ़ साल बाद घर आई थी और इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पुत्रवधू ने लोहे की सरिया से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने घायल भूपाल को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






