4:47 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर-ज्वलनशील पदार्थ से जलने की घटना में 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला वारिसनगर में एक युवक के ज्वलनशील पदार्थ से जलने की घटना में नामति 03 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ व जांच किये जाने के सम्बन्ध में।

आज दिनाँक 07.11.2025 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई सूचना दी कि थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला वारिसनगर में महबूब पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 22 वर्ष ज्वलनशील पदार्थ से झूलस गया है। प्राप्त सूचना पर थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर पूछताछ की गई तो पीड़ित द्वारा तीन व्यक्तियों पर आरोप लगाया, थाना पुलिस द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मजरूब महबूब उपरोक्त को उपचार हेतु समय से सी.एच.सी रुदायन भर्ती कराया गया, जहाँ से मजरूब को हायर सेंटर रेफर किया गया था, मजरूब उपचाराधीन है जिसकी स्थिति सामान्य है।

इसके अतिरिक्त घटना के आस पास व नजदीकी पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो पीड़ित महबूब द्वारा स्वयं एक बोतल में पेट्रोल खरीदने की जानकारी सामने निकल कर आई है। उक्त मामले की पुलिस द्वारा गम्भीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस