3:31 pm Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में अब ऑनलाइन उपस्थिति सिस्टम लागू — सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज किए जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जारी शासनादेश के अनुसार, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अब बायोमेट्रिक या ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। यह निर्णय पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ाने और कार्यक्षमता सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित विभाग — पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास — इस प्रणाली को लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें और किए गए कार्यों की जानकारी शासन को उपलब्ध कराएं।

यह आदेश ग्राम्य विकास विभाग की सहमति से निर्गत किया गया है। शासन ने समस्त जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को भी इसकी जानकारी देते हुए आवश्यक अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

इस व्यवस्था के लागू होने से अब ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत अधिकारियों की उपस्थिति पर निगरानी और नियंत्रण अधिक सशक्त एवं पारदर्शी हो सकेगा।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस