1:06 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

समाधान दिवस में नहीं हुआ किसी भी शिकायत का निस्तारण

बिल्सी। कोतवाली में माह के चौथे शनिवार को एसडीएम प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान चार शिकायतें आई। मगर मौके पर किसी भी शिकायत का निराकरण नहीं हो सका। एसडीएम ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इस्पेक्टर वीके मौर्य, सूरज भारती, विजेंद्र पाल सिंह, ममता यादव, हरपाल सिंह, विनय कुमार, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस