3:54 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी

संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेतिहर इलाके में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा उघैती शर्की के जंगलों में शाम पांच बजे के करीब एक शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरकर शिनाख्त के प्रयास किया।मृतक की पहचान उघैती शर्की निवासी रंजीत पुत्र इतवारी लाल (42)के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर दौड़ पड़े।युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला था।पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.