1:22 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

सोही आश्रम में श्री हनुमत अवतरण उत्सव का हुआ भव्य समापन

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के सोही आश्रम में श्री हनुमत अवतरण उत्सव के अवसर पर नौ दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा, नौकुण्डीय महायज्ञ और श्रीरामलीला का रविवार को भव्य व दिव्य समापन हुआ।

काशी व मध्यप्रदेश से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान विधिविधानपूर्वक सम्पन्न कराए गए।

समापन के उपरांत आयोजित भंडारे में लगभग पाँच हजार संत-भगवान और पाँच सौ ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश की शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी व उनकी बेटी सुगंधा देवी ने सभी ब्राह्मणों को दक्षिणा और कंबल भेंट किए।

आयोजन की सफलता पर भावुक हुए महंत फूल बाबा ने कहा कि “गुरु भगवान स्वयं पधारे और अपने आशीर्वाद से यह विशाल कार्यक्रम सफल हुआ।” वहीं गुरुभाई देवानंद महाराज ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में कुंवरगांव पुलिस का विशेष सहयोग और सराहनीय योगदान रहा — पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस