5:24 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

छोटी दीपावली पर थाना प्रभारी ने वृद्धजनों के संग बांटी खुशियां

कुंवरगांव। छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए कस्बे के वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपने हाथों से वृद्धजनों को मिठाई वितरित कीं।

वृद्ध आश्रम में मिठाई वितरण के समय माहौल बेहद भावुक और हर्ष से भर गया। वृद्धजनों ने मिठाई पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और थाना प्रभारी के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़कर मानवीय संवेदनाओं को भी जीवित रखती है।

थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि त्योहारों का असली आनंद तभी है जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहारों पर जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां बांटने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।

इस मौके पर पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। वृद्धजनों ने मिठाई पाकर अपने आशीर्वाद दिए और थाना प्रभारी के नेक कार्य की सराहना की।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस