
उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।
खाने के शौकीनों के चलते दीपावली के लिए मेवा बाजार भी गुलजार है। बीते दिनों सन्नाटे में रहने वाले बाजार की रंगत को मिठाई कारोबार ने दो गुना कर दिया है। दरअसल इस समय धी, मावा की मिलावट से मेवा की मिठाईयां लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं, इस बार की मिठाइयों के लिए मिठाई कारोबारियों ने बंपर ऑर्डर दिए हैं।
वहीं मेवा की पैंकिंग भी बाजार में एक से बढ़कर एक लाई गई है। इनकी भी बाजार में बहुत अच्छी मांग है जो पूरी दिवाली तक रहने का अनुमान है।
शहर में मेवा का बाजार में मेवा दुकानदारों के यहां बहार आई हुई है। बाजार इन दिनों दिन-रात गुलजार हैं। काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, अखरोट, अखरोट गिरी की बंपर मांग है। भावों में स्थिरता के चलते मांग ज्यादा है। कारोबारियों ने बताया कि शहर में मिठाई का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। मेवा और महंगी मिठाई अब शहरियों की पहली पसंद बन गई हैं। 60 प्रतिशत से ज्यादा शहरी 1000 से 1600 रुपये किलो भाव वाली मिठाई खा रहे हैं।
दरअसल मिठाइयों में मिलावट की आशंका के बाद से लोगों ने परंपरागत मिठाइयों से दूरी बना ली है।
चिंरौजी, अखरोट, अंजीर से बनी मिठाइयां बाजार में लाई जा रही हैं। वहीं काजू कतली, पिस्ता रोल, आदि मिठाइयों में मेवा की मांग है। इसके चलते मेवा की मांग बढ़ती जा रही है। कारोबारियों ने बताया कि थोक में गुणवत्ता के अनुसार काजू का भाव 750 से 1200 रुपये किलो है। किशमिश 400-450, बादाम 820-900, पिस्ता 1040 से 1100 और खुमानी 400-450 रुपये किलो में बिक रही है। अखरोट गिरी का भाव 1000-1450 रुपये प्रति किलो में हैं।
———-
राजेश वार्ष्णेय एमके






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

