3:21 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – जिलाध्यक्ष अरविंद ने किया जोरदार स्वागत!

बिसौली में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री दादा महेंद्र भाई वैदिक जी का प्रवास. जिला अध्यक्ष अरविंद ने किया जोरदार स्वागत!

बिसौली: शुक्रवार 10 अक्टूबर को विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री दादा महेंद्र भाई वैदिक जी का प्रवास विश्व हिन्दू परिषद बिसौली के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के प्रतिष्ठान बदायूं रोड पर हुआ! जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने केंद्रीय सहमंत्री दादा महेंद्र भाई वैदिक जी के साथ विभाग संगठन मंत्री तेजपाल जी. कृष्णा जी का जोरदार स्वागत किया। प्रवास का मुख्य उद्देश्य संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करना था। दादा महेंद्र भाई वैदिक ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, जिससे संगठन की गतिविधियों को और गति मिल सके। इस अवसर पर सुमित अग्रवाल. जिला सहमंत्री शुभम पाराशरी. पुनीत कुमार शाक्य आदि उपस्थित रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस