
उझानी बदांयू 9 अक्टूबर।
उझानी विकास क्षेत्र के गांव नोशैरा,बसोमा, मलिकपुर के प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय आकर एक शिकायती पत्र बीडीओ को सोंपा है। कहना है कि माह जून से गोशालाऔ में गाय के भरण-पोषण को मिलने वाली चारे भूसा की धनराशि नहीं मिली। ऐसे में गोशालाओ का संचालन करना मुश्किल है।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रंधावा सिंह यादव के साथ आऐ प्रधान प्रवेश कुमार, शंकुतला देवी व अन्य ने बीडीओ को ज्ञापन देकर मांग की कि रूकी धनराशि दिलवाई जाऐ वर्ना हम गौशालाओं की देखभाल करना बंद कर देंगे। क्योंकि कब तक बाहरी आदमी से क़र्ज़ लेकर गाय सेवा जारी रख सकते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







