11:25 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान

बिसौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर बिसौली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं और उनसे जुड़ी कानूनी जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं व छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं और उनसे जुड़ी कानूनी जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान महिला कांस्टेबल अर्पित यादव, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी आदि उपस्थित रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.