3:48 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव में करवा चौथ की धूम, बाजारों में सजावट और चूड़ियों की रौनक”

 

नगर कुंवरगांव। सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवा चौथ इस वर्ष 10 अक्टूबर शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
पर्व का विशेष महत्व है — इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत करती हैं।
पर्व के करीब आते ही नगर कुंवरगांव के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर चूड़ियों, मेहंदी और सोलह श्रृंगार के सामान की भरमार है, और महिलाएं देर शाम तक खरीदारी में जुटी रहीं।
सुहागिन महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह साफ देखा जा सकता है। कई महिलाओं ने अपने घरों में सजावट और पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को प्राप्त किया था, इसलिए इस व्रत का पालन करने वाली महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करवा चौथ के समय बाजार में हर साल की तरह इस साल भी रौनक और उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस