उझानी बदांयू 6 अक्टूबर।
बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध गांव बसावनपुर के उपकेंद्र ( प्रसव केन्द्र ) की बदहाली को लेकर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कहां जब तक केन्द्र शुरू नहीं होता धरना चलता रहेगा।
धरने को संबोधित करते हुए भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर ने कहा कि 29 सितंबर को सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा को ज्ञापन दिया कि कई बर्षो से बंद पड़े इस प्रसव केन्द्र को खोला जाऐ। अंबियापुर ब्लाक के कई गांव इस बसावनपुर के प्रसव केन्द्र से जुड़े हैं। उन्होंने आश्वासन भी दिया मगर कोई कार्रवाई नहीं की।
अतुल तोमर ने कहा कि बंद पड़े केन्द्र पर चिकित्सकों की तैनाती हे सिर्फ कागजों में, उन्होंने सीएमओ से जानकारी चाही कि प्रसव केन्द्र कब ओर क्यूं बंद करना पडा। मगर सीएमओ कोई जानकारी देना नहीं चाहते। स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार के मकड़जाल में उलझा हुआ है।
कार्यकर्ताओं ने एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजा है कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दें कि बसावनपुर का उपकेंद्र शुरू कराया जाऐ।इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, जयपाल सिंह, धीरेन्द्र, बादशाह सिंह, रामआसरे सहित सेकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






