2:30 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

*एक दिवसीय शिविर में की गई विद्यालय परिसर की सफाई*

उघैती-सिद्व बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। छात्रों ने विद्यालय तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सेवा के माध्यम से शिक्षा के आदर्श वाक्य के साथ युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र विकास पर जोर दिया ताकि वे समुदाय की सेवा कर सकें और सामाजिक व नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित कर सकें।
कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य आस पास की सफाई करना ही नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना और उसे साफ़ रखना है। जिससे एक स्वच्छ भारत का निर्माण हो। हमें लोगों के अंदर सड़क व गली मोहल्लों की सफाई के लिए जागरूकता पैदा करनी होगी। नीरज चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम में रेनू कुमारी,किरण,कांक्षी, वैष्णो शर्मा प्रियंका,रीना,मीनाक्षी, देव शर्मा,हिमांशु सहित सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। एक दिवसीय शिविर का
संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस