कुंवरगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी की तहेरी सास कमला देवी (56 वर्ष) का सोमवार शाम हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
मंगलवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह दद्दा, युवा नेता शशांक पटेल, अनिल सिंह, अजय सक्सेना, लकी गुप्ता, एडवोकेट सुखदेव शर्मा, अवनीश शंखधार, गुड्डू गुप्ता सहित अन्य नगरवासी और शुभचिंतक नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को दुख की इस घड़ी में साहस बनाए रखने की सलाह दी।
बुधवार को कमला देवी का कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर नगर के सभासद और सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगरवासियों ने परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए शोक व्यक्त किया और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

