7:01 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

नवरात्रि व जुमा की नमाज को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कुंवरगांव – आगामी नवरात्रि पर्व और जुमा की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी वेद पाल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

 

पुलिस दल सर्राफा बाजार, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से होते हुए गुजरा। इस दौरान लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का संदेश दिया गया और त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।

 

थाना प्रभारी ने साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही जनता से शांति बनाए रखने, पुलिस का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

विज्ञापन एक्सप्रेस