12:56 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

पुरुष अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की दर्दनाक स्थिति उजागर

बदायूं के पुरुष अस्पताल का हाल देखकर लोग हैरान रह गए। जानकारी के अनुसार, एक मरीज जिसके सर में कीड़े पड़े हुए थे, उसे देखने पहुंचे पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड की हालत को कैमरे में कैद किया।

विकेंद्र शर्मा ने कहा कि “इससे ज्यादा साफ-सुथरा तो हमारा एनिमल शेल्टर होता है।” उन्होंने यह वीडियो बनाकर सभी उच्च अधिकारियों तक भेजा और सवाल उठाया कि क्या ऐसी स्थिति में हमारा देश विश्वगुरु कहलाने लायक है?

अस्पताल की गंभीर व बदहाल स्थिति ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस