3:41 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

नवरात्रि पर विशेष आयोजन : गायत्री शक्तिपीठ नगर कुंवरगांव में अखंड सामूहिक जाप शुरू

नगर कुंवर गांव शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ कुंवरगांव में धार्मिक आयोजन धूमधाम से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नवमी तक अखंड सामूहिक जाप का आयोजन किया जा रहा है। यह जाप प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक चलता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर माता रानी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं।

परिव्राजक गायत्री शक्तिपीठ सपना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जाप केवल व्यक्तिगत कल्याण ही नहीं, बल्कि समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना के इस पर्व में प्रत्येक भक्त को आकर जाप का हिस्सा बनना चाहिए, ताकि सामूहिक ऊर्जा से सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

 

सपना शर्मा ने यह भी बताया कि इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ, हवन एवं दीप यज्ञ जैसे विशेष अनुष्ठान भी कराए जाएंगे। जो भी लोग इन अनुष्ठानों में भाग लेना चाहते हैं, वे शक्तिपीठ में संपर्क कर सकते हैं।

 

शक्तिपीठ प्रबंधन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने और माता की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया है।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस