5:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बरेली की बेटी बिंदु उर्फ इशिका सिंघानिया को करनाल में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बरेली की बेटी बिंदु सक्सेना उर्फ इशिका सिंघानिया को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड इंग्लैंड की ओर से “डिस्ट्रिक्ट यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान उन्हें करनाल में आयोजित निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह में 23 सितंबर 2025 को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण द्वारा प्रदान किया गया। समारोह 21 से 24 सितंबर तक दिल्ली के भारत मंडपम और हरियाणा के करनाल में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 3000 समाजसेवी शामिल हुए।

 

निफा संस्था, जिसे अब तक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और 6 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, ने इस अवसर पर बरेली का गौरव बढ़ाते हुए बिंदु उर्फ इशिका सिंघानिया को मोमेंटो और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड इंग्लैंड का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

 

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे संगठन और बरेली की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि – “युवा ही देश का भविष्य हैं, जब तक युवा अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक राष्ट्र की प्रगति अधूरी है।”

 

इस उपलब्धि से राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान में उत्साह का माहौल है और बरेलीवासियों में भी खुशी की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.