12:55 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर से चार भेंस चोरी, ग्रामीणों ने पीछा किया, हाथ ना आऐ चोर

उझानी बदांयू 9 सितंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर में बीती रात भेंस चोरों ने धावा बोल दिया। दो किसानों के घर के बाहर बंधीं चार भेंस खोलकर पिकअप में भरकर चोर भाग गये, बताते हैं कुछ दूर तक ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा किया मगर चोर हाथ ना आ सके।

जानकारी के अनुसार गांव के बागेश पुत्र प्रेमपाल व बाबूराम पुत्र नोबत के घर के आगे दो-दो भेंस बंधी थी बीती रात दो बजे के आस-पास अज्ञात चोरों ने पिकअप में चारों भेंस भर ली। आहट होने पर गांव में जगार हुई तो ग्रामीणों ने काफी दूर तक पिकअप का पीछा किया मगर चोर गाडी को तीव्र गति से चलाते हुए शेखूपुर की ओर चले गये। पीड़ित किसानों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सोंपकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस