3:40 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

मेजर धन सिंह थापा (10.04.1928 – 06.09. 2005)

—- ☆ ◇ ☆ —- श्रद्धांजलि —- ☆ ◇ ☆ —-

मेजर धन सिंह थापा
(10.04.1928 – 06.09. 2005)👆
मेजर धन सिंह थापा (Major Dhan Singh Thapa) परमवीर चक्र से सम्मानित भारत के सपूत थे। उन्हें यह सम्मान सन् 1962 में मिला। 1962 के भारत-चीन युद्ध में जिन चार भारतीय बहादुरों को परमवीर चक्र प्रदान किया गया, उनमें से केवल एक वीर उस युद्ध को झेलकर जीवित रहे, उस वीर का नाम धन सिंह थापा था जो 1/8 गोरखा राइफल्स से, बतौर मेजर इस लड़ाई में शामिल हुए थे। धन सिंह थापा भले ही चीन की बर्बर सेना का सामना करने के बाद भी जीवित रहे, लेकिन युद्ध के बाद चीन के पास बन्दी के रूप में जो यातना उन्होंने झेली, उसकी स्मृति भर भी थरथरा देने वाली है।

गूगल से साभार

विज्ञापन एक्सप्रेस