शेखुपुर मे मानसिक रूप से कमजोर महिला से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध/अपराधियो के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन के कुशल नेतृत्व में वादी श्री गुड्डू पुत्र इन्तयाज कुरैशियान निवासी ग्राम शेखुपुर थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं के द्वारा दिनांक 01.09.2025 को दिये गये प्रार्थना के माध्यम से अवगत कराया कि मेरी पत्नी जो मानसिक रूप से कमजोर है जो दिनांक 29.08.25 को शाम के समय घर से लोटा लेकर पानी लेने के लिये बाहर गयी थी जिसको अभि0 – परवेज पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला कुरैशी नाले की पुलिया थाना उझानी जनपद बदायूं बहला फुसलाकर भूसे की कोठरी मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।थाने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0स0- 403/2025 धारा- 87/64(1) BNS बनाम परवेज पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला कुरैशी नाले की पुलिया थाना उझानी जनपद बदायूं के विरूद्ध पंजीकृत किया गया मुकदमा उपरोक्त मे दौराने विवेचना तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त परवेज उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।











bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

