बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव घटियारी में 24 वर्षीय अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात को अमन अपने दोस्त बबलू के साथ घूमने निकला था, जब रास्ते में गांव के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट हुई। इसके बाद अमन घर लौट आया, लेकिन रात को उसका शव मक्के की बोरियों के पीछे मिला। शव के गले में रस्सी बंधी थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



