5:25 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

शिविर में 125 गर्भवती महिलाओं का हुआ चेकअप

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु वार्ष्णेय एवं डा.जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए। स्वास्थ्य संबंधित जांच भी कराई। उन्होनें बताया पीएम सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, 16 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की सभी जांच कराई जाती है। ताकि गर्भवती महिलाओं का प्रसव सुरक्षित ढंग से हो सके। शिविर में करीब 125 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस