दिनाँक 22.08.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायू डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन श्री गौरव उपाध्याय द्वारा थाना बिल्सी का स्वतंत्र प्रभार रुप में चार्ज संभाला । चार्ज ग्रहण करते ही पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन द्वारा विभिन्न अभियोगों से संबंधित अपह्रत/गुमशुदा 04 लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया है तदुपरांत थाने के समस्त पुलिस स्टाफ के साथ गोष्ठी की गई,गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण/कानून-व्यवस्था,महिला/बाल सम्बन्धी अपराध व IGRS के शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य कार्यों की समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कड़ी कार्यवाही हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर उनके त्वरित निस्तारण तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जाँच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । लंबित विवेचनाओं तथा थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जाँच व उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन द्वारा थाना बिल्सी के कार्यरत चौकीदार (ग्राम पहरियों) के साथ एक विशेष बैठक आयोजित कर कानून-व्यवस्था में उनकी सहभागिता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए । साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नं0 की जानकारी देकर साइबर अपराध जागरुकता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन थाना बिल्सी (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौरव उपाध्याय द्वारा मय पुलिस बल के क्षेत्र में शांति,सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत पैदल गस्त किया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा रात्रि गश्त हेतु भी पर्याप्त दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन श्री गौरव उपाध्याय पीपीएस बैच 2023 के पुलिस अधिकारी हैं और इसी वर्ष हुए मुरादाबाद पुलिस एकेडमी के पासिंग आउट परेड में इन्हें सर्वांग सर्वोत्तम केडेट से नवाजा गया है ।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







