।
बदांयू 22 अगस्त।
बदांयू जिले में सबइंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे फिरोजाबाद के गांव रसूलपुर निवासी महेशचंद्र शर्मा (82) ने देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के नए संसद भवन पहुंचकर आवेदन किया।
अभी तक देश के विधायक , सांसद सहित 25 चुनाव लड़ चुके महेशचंद्र शर्मा ने अपना नामांकन उपराष्ट्रपति के चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। अभी तक वह प्रतिभादेवी पाटिल, प्रणब मुखर्जी, द्रोपदी मुर्मू, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, सपा सांसद डिंपल यादव और अभिनेता राजबब्बर के साथ कई विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि 22 को नामांकन पत्रों की जांच होगी इस दौरान वह वहां मौजूद रहेंगे। श्री शर्मा ने उपराष्ट्रपति के पद को नामांकन किया है मगर 25 सांसदों के समर्थन ना होने के चलते उनका नामांकन निरस्त हो सकता है। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। लेकिन 82 बर्षीय पूर्व दरोगा जी के होंसले पस्त नहीं हुए। आज भी वह चुनाव में धरती पकड़ की तरह ताल ठोक रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






