9:27 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

शिवम् स्वीट्स के योगेश वार्ष्णेय उर्फ कल्लू का हार्ट अटैक से निधन

उझानी बदांयू 22 अगस्त।

साहूकारा निवासी शिवम् स्वीट्स के योगेश वार्ष्णेय उर्फ कल्लू का आज हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

योगेश उर्फ़ कल्लू 50 पुत्र स्व छत्रपाल वार्ष्णेय कल रात दिल्ली के एम्स हाॅस्पीटल नियमित चेकअप को गये थे। उनके पुत्र हर्षित वार्ष्णेय ने बताया कि आज सुबह अचानक उनके सीने में दर्द होने पर इमरजेंसी में एडमिट करा दिया जहां हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई।

कल्लू के अचानक हुए निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। योगेश के चाचा सतीश वार्ष्णेय ने बताया कि दिल्ली से आने के बाद ही कल्लू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्लू की अचानक हुई मृत्यु से उनके घर पर शोक-संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस