9:01 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

अधिकारियों की लापरवाही की चलते गोवंशको नोच कर खा रहे कुत्ते

बदायूं एक्सप्रेस बिसौली क्षेत्र के दवतोरी बिसौली मैन रोड पर सरस्वती ज्ञान मंदिर परसिया के समीप स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही चलते मृत गौ वंश को दो दिन से कुत्ते नोच कर खा रहे हैं जबकि इधर से दिन में स्थानीय अधिकरियों का आना-जाना भी लगा रहता है लेकिन इस मृत गोवंश की और किसी ने ध्यान नहीं दिया यहां तक की गौशाला में मृत गोवंश के लिए भी लोग रात के अंधेरे में सड़कों के समीप फेंक जाते हैं जिन्हें कुत्ते नोंच नोच कर खा जाते हैं सूचना के बाद भी स्थानीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है जो शिकायत करता है उसी को धमका कर शिकायत का निस्तारण कर देते हैं पहले भी अतरपुरा रोड पर परसिया के समीप एक मृत गोवंश को 6 दिन लगातार कुत्ते नोच कर खाते रहे जिलाधिकारी बदायूं से फोन परशिकायत करने के बाद उस गोवंश का अंतिम संस्कार हुआ था क्षेत्र में हो रही गौ वंशों की दुर्दशा से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है ग्राम प्रधान परसिया को सूचित करने के बताया कि मैं क्या करूं कोई सफाई कर्मचारी भी नहीं है बावजूद भी गौ वंश का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है

विज्ञापन एक्सप्रेस