2:30 am Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

बेकाबू मोटर साइकिल चालक खेत की फसल के चारों ओर लगी तार कसी से टकराया, हालत गंभीर

बेकाबू मोटर साइकिल चालक खेत की फसल के चारों ओर लगी तार कसी से टकराया , मोटर साइकिल चालक की हालत गंभीर , एक युवक का हाथ कटा
आसफपुर / क्षेत्र के हल्का नंबर एक के गांव दबथरा निवासी दो मोटर साइकिल चालक थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मोहकमपुर से मुड़िया धुरेकी मार्ग पर स्थित मेंथा प्लांट के निकट एक किसान के खेत के चारों ओर लगी तार कसी से टकरा गए जिससे दोनों मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।
ग्रामीणों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची इमरजेंसी एंबुलेंस चालक किशनवीर व ई एम टी गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल मोटर साइकिल सवारों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार चलते के दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही घायल युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।
बुरी तरह से घायल दोनों युवक बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं ।
12 वर्षीय घायल अजय पाल पुत्र रिंकू यादव व 15 वर्षीय बबलू पुत्र धनपाल सिंह यादव दोनों नाबालिग मोटर साइकिल सवार बिसौली थाना क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी बताए जा रहे हैं ।
यह दर्द भरी घटना बीते शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस