10:28 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कालेज में अध्यक्ष विश्नूभगवान अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

उझानी बदांयू 15 अगस्त।

नगर के एपीएम (पीजी ) कालेज में देश का 79 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यन्त धूमधाम के साथ मनाया गया । ए पी एम महाविद्यालय के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया ।महाविद्यालय की संगीत विभाग की प्रोफेसर कंचन के नेतृत्व में छात्राओं ने वंदे मातरम् एवं राष्ट्र गान की सुंदर प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर अतिथि गण अभिषेक अग्रवाल ,डाॅ हरी ओम गुप्ता , डा०उमेश शर्मा , उपस्थित रहें।
महाविद्यालय के निदेशक डा एमएसए अग्रवाल ने छात्र/छात्राओं को देश के अमर वीरों के बलिदान को याद दिलाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांन्त वशिष्ठ ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह,चीफ प्रॉक्टर डा त्रिवेन्द्र सिंह, डा शिल्पी पाण्डे,डा जितेन्द्र सिंह राणा, आदर्शकांता, मोनिका, अंशुल आदि समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस