12:25 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

लालू क्लब ने पॉवर हिटर को छह विकेट से हराया

रोहित भूरा दिया गया मैन ऑफ द मैच
बिल्सी में टी-10 कि्रकेट टूर्नामेंट
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 कि्रकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लालू क्लब और पॉवर हिटर क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें लालू क्लब के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फीलि्ंडग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए पॉवर हिटर क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 92 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें विशाल ने पांच, नदीम अहमद ने 25, जोनटी ने दो, वसीम ने 17, फहाद ने 23, योगेश ने 12 रनों का योगदान दिया। वहीं लालू क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजू ने तीन, फरदीन, करमनाथ, रोहित शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। इसके 93 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी लालू क्लब ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें रोहित भूरा ने 32 गेदों पर सात छक्का और चार चौकों की मदद से 64 रन बनाएं। इसके अलावा संंजू ने पांच, सुमित ने छह, करननाथ ने दो, रोहित शर्मा ने 10 रन बनाए। पॉवर हिटर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओमी, वसीम ने एक-एक और सौरभ कल्लू ने दो विकेट चटकाए। इस प्रकार लालू कि्रकेट क्लब को छह विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर रोहित भूरा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, मंयक जैन, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, मिंटू सागर, बुमराह, अभिषेक शर्मा, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस