10:21 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी नरऊ में 52 वें दिन अनशन में दिखाई गई राहुल गांधी की प्रेसवार्ता

उझानी 12 अगस्त।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 52 वें दिन नेपाल सिंह सोलंकी मुन्नालाल जाटव ,भगवान दास जाटव, राजाराम जाटव ,रविंद्र सिंह तोमर क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जब तक नगर पालिका के गंदे नाले का डाइवर्जन भैसोरा नदी तक नहीं होगा तब तक आंदोलन सत्याग्रह क्रमिक अनशन , धरना प्रदर्शन, चलता रहेगा।

क्रमिक अनशन के बाद कांग्रेसियों ने
ग्राम में अंदर कमल प्रताप सिंह के टय़ूब वैल पर बैठकर दिनांक 9 अगस्त 2025 की राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो लोगों को दिखाई।

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोर पाल प्रजापति, युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर शफी अहमद शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस इनके साथ मजबूती से खड़ी और संघर्ष से ही रास्ता निकलेगा।
धरना स्थल पर योगेंद्र सोलंकी, कमल प्रताप ,मुन्नालाल ,राजाराम, तेजेन्द्र पाल कश्यप ,शैलेंद्र कुमार ,गंगा चरण, मानिकचंद सुरजीत, राजपाल, रामकुमार सुखराम ओमपाल, मुंशीलाल, बबलू, अरुण कुमार, सुनील कुमार, श्याम सुंदर, पूजा, जय देवी मोहनी आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस