नगर कुंवरगांव। कस्बा सहित आसपास के देहात क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक यह त्योहार सुबह से ही घर-घर में रौनक लेकर आया। बहनों ने सजे-धजे थाल में राखी, मिठाई और अक्षत रखकर भाइयों की कलाई पर प्रेम का धागा बांधा और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार देकर अपना स्नेह जताया।
वहीं आंवला-बदायूं मार्ग पर रोडवेस बसों की कमी के कारण हर बार की तरह इस बार भी कई बहनों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इसके बावजूद त्योहार का उत्साह कम नहीं हुआ और दिनभर बाजारों में भीड़ बनी रही। नगर में साप्ताहिक बाजार से लेकर मुख्य चौराहे तथा नगर के अन्य बाजारों मुख्य बाजार,पोरवाल मार्केट,सर्राफा बाजार में राखियों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीददारी करने वालों की लाईन लगी नजर आई, जहां मिठाई की दुकानों पर लड्डू, पेड़ा, बर्फी और रसगुल्ला की जमकर बिक्री हुई। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर घर-घर में मिठास और खुशियों का माहौल छाया रहा।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







