2:33 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – कांग्रेसजन छतुइया रेलवे क्रॉसिंग पर देंगे धरना, अदनान साहब करेंगे बैठक

बदायूं। नरुउ में पिछले 50 दिनों से जारी धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेसजन कल, सोमवार 11 अगस्त 2025 को बरेली–मथुरा हाईवे स्थित छतुइया रेलवे क्रॉसिंग (उझानी के निकट) पर धरना देंगे। यह कार्यक्रम अपराह्न 11 बजे से शुरू होगा।

 

धरने में भाग लेने के लिए जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई है। कार्यक्रम में स्टेट कोऑर्डिनेटर अदनान साहब भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

 

इसी दिन अपराह्न 2 बजे शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, परशुराम चौक पर अदनान साहब शहर और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन सृजन संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

इस संबंध में पूर्व महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने सभी कांग्रेसजनों से दोनों कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस