उझानी 10 अगस्त ।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी सामर देवी 68 पत्नी रघुवरदास को 28 जून को दूध लेकर जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने सामर देवी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं रैफर कर दिया। घायल सामर देवी का उपचार चल रहा था। आज इलाज के दौरान सामर देवी की मौत हो गई । परिजनों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर में महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






