बदायूं 8 अगस्त भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 13 अगस्त की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए गांव-गांव घूम का प्रचार किया हर गांव को ट्रैक्टरों का लक्ष्य दिया गया
13 अगस्त दिन बुधवार को बदायूं केएआरटीओ दफ्तर के सामने एकत्र होकर 12:00 बजे परेड शुरू होगी इस्लामिया इंटर कॉलेज तक
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा विगत 3 वर्षों से ट्रैक्टर परेड की जा रही है परंतु इस बार ट्रैक्टरों की संख्या अधिक होगी उन्होंने गांव-गांव का लक्ष्य ट्रैक्टरों का दे दिया है गांव के टेंपो मोटरसाइकिल अपने-अपने वाहनों की संख्या से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आवाहन किया गया
मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा सरकारों की नींद हराम कर देंगे प्रशासन को यह बता देंगे की किसानकी शक्ति क्या है किसान के साथ धोखा किया जा रहा है किसानों को यूरिया खाद पर लगेज लगाकर दी जा रही है किसान के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त से बाहर प्रशासन नहीं चेता तो फिर उन दुकानदारों की खुद तालाबंदी करेगी भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को ट्रैक्टर रैली निकाल कर प्रशासन से दो दो हाथ करने को तैयार हैं आज 80 वर्षीय चौधरी सौदान सिंह अपने पुराने तेवर में दिखाई दिए उनके साथ सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी आरिफ गाजी रामबाबू कश्यप ठाकुर टिंकू सिंह भंवर पाल सिंह बृजपाल प्रजापति साबिर हुसैन भूरे गाजी समेत दर्जनों की संख्या में गांव गांव घूम कर प्रचार किया 13 अगस्त को देश भर के किसान क्रांति का बिगुल बजा देंगे केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है किसानों से आवाहन भारी संख्या में बदायूं पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटकों से भी आवाहन राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत द्वारा किया गया है मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संयुक्त किसान मोर्चा में भागीदारी करने वाले किसान संगठन ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर लेकर आए 13 अगस्त किसानों की तागत बता देगी जो संगठन किसानों के लिए काम कर रहे हैं सबसे मजबूत कौन सा नेता है किसानों के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है 13 अगस्त को बड़ी रैली होगी

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
